लॉकडाउन को तोड़ने के लिए कोरोना को मिल गया है कौन सा हथियार जानने के लिए देखिए कार्टूनिस्ट सुधाकर का नजरिया
कोरोना वायरस अधिकांश देशों को अपनी चपेट में ले चुका है । भारत में भी अब यह धीरे-धीरे विकराल रूप लेता जा रहा है. हालांकि सरकार ने इसे काबू में करने के लिए लॉक डाउन घोषित किया लेकिन पिछले दो-तीन दिन से तरह-तरह की अफवाहें फैलने के कारण दूसरे राज्यों में रोजगार में लगे लोग बड़ी संख्या में अपने गांव की ओर पलायन करने लगे और लॉक डाउन का भारी उल्लंघन हुआ. बिना परिवहन पैदल ही चल पड़ने के कारण इन लोगों ने खुद तो तरह-तरह की मुश्किलें झेली ही,साथ ही दूसरे लोगों पर भी कोरोना के संक्रमण की तलवार लटका दी. यदि यह संक्रमण शहरों से ग्रामीण इलाकों में फैल गया तो सरकारों के लिए हालात काबू करना लगभग असंभव हो जाएगा. सरकार के साथ ही देश के हर एक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी तभी हम इस संकट से बच पाएंगे.लोगों के पलायन का कोरोना से संबंध जानने के लिए, देखिए कार्टूनिस्ट सुधाकर सोनी का कार्टून