जयपुर

किस भाजपा विधायक ने वसुंधरा राजे सरकार के फैसले पर उठाया सवाल, क्या है मामला, जानिए

किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता ने पूछा — किस कारण से बंद किया पुरानी विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय का काम
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 10:37 AM IST
SMS townhall jaipur
SMS townhall jaipur

जयपुर। प्रदेश में वर्ष 2013 में सत्ता परिवर्तन होते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शुरू हुए प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए थे। इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट था हवामहल के पास स्थित सवाई मानसिंह टाउनहॉल, जिसे पुरानी विधानसभा के नाम से भी जाना जाता है। दिसम्बर 2013 में भाजपा की सरकार बनते ही जनवरी 2014 में मौखिक आदेश देकर एसएमएस टाउनहॉल में 45 करोड़ की लागत से चल रहा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय का काम रोक दिया गया था, जो आज भी बंद पड़ा है। सरकार के मौखिक आदेशों से संग्रहालय का काम रूकवाने के सरकार के आदेश पर अब भाजपा विधायक ने ही सवाल उठाया है।

जानकारी के अनुसार किशनपोल से भाजपा विधायक मोहनलाल गुप्ता ने विधानसभा में प्रश्न पूछा है कि एसएमएस टाउनहॉल में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय का काम किस कारण से रोका गया है। साथ ही पूछा है कि अब तक कितनी राशि के कौन—कौन से विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। विधानसभा सचिवालय ने विधायक मोहनलाल गुप्ता के सवाल एसएमएस टाउनहॉल में संग्रहालय बना रही एजेंसी आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एडमा) को भेजा है। अब एडमा 5 सितम्बर से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में विधायक के सवालों का जवाब पेश करेगा।

ये है प्रोजेक्ट की खास बातें
वर्ष 2011—12 के बजट में पुरानी विधानसभा भवन में इंटरनेशनल म्यूजियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 6 मई 2011 को संग्रहालय के लिए 45 करोड़ रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की। इसके बाद विदेशी फर्म मैसर्स लॉर्ड कल्चरल रिर्सोसेज को प्रदर्शनी एरिया के लिए कंसल्टेंट फर्म नियुक्त किया गया। जबकि गैर प्रदर्शनी एरिया के लिए गुड़गांव की द्रोणा को कंसल्टेंट बनाया गया। 2011—12 से लेकर जनवरी 2014 तक 9 करोड़ 11 लाख रूपए के काम करवाए जा चुके हैं। राज्य में सरकार बदलते ही जनवरी 2014 में काम बंद करवा दिया गया था।

क्यों रोका काम, एडमा ने दिया था जवाब फिर भी विधायक पूछ रहे सवाल
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही जनवरी 2014 में तक काम रूकवाया गया था, तब एडमा ने बताया कि उच्च स्तर पर मौखिक आदेश पर काम रोका गया है, तब यह मुद्दा भी बना था। इसके बावजूद भाजपा विधायक पूछ रहे हैं कि किस कारण से काम रोका गया है। भाजपा विधायक का यह सवाल सियासी गलियारों के साथ—साथ प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के चहेते माने जाने वाले भाजपा विधायक आखिर क्या जानना चाह रहे हैं, जब सभी को पता है कि काम किसने और क्यों रूकवाया था।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी