जयपुर

Rajasthan Politics: अब किसकी कुर्सी बचाएंगे CM अशोक गहलोत, डोटासरा की कुर्सी पर डूडी की निगाह

Rajasthan Politics : कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और कुर्सी लड़ाई में फंस गई है।

2 min read
Apr 26, 2023
CM Ashok Gehlot

Rajasthan Politics : कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद अभी थमा नहीं है कि इसी बीच एक और कुर्सी लड़ाई में फंस गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नई जंग शुरू हो गई है। सचिन पायलट जहां कई सालों से मुख्यमंत्री पद के लिए दावा कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोंक दिया है।

इसके लिए वह डूडी बुधवार को बीकानेर में किसान सम्मेलन कर रहे हैं। यह सम्मेलन कम शक्ति प्रदर्शन ज्यादा होगा। वे यह कार्यक्रम कर नेताओं को साधने का भी काम करेंगे। डूडी की विधानसभा सीट नोखा के जसरासर गांव में सम्मेलन होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा सहित मंत्री, विधायक और बोर्ड चेयरमैन शामिल होंगे। यहीं नहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट नहीं अब ये 19 विधायक बने सिरदर्द, क्या फैसला लेंगे CM अशोक गहलोत?

डूडी का दावा है कि सम्मेलन में एक लाख लोग आएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समाजसेवी दानाराम तड़की की 14वीं पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरासर के पार्क में मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। डूडी 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे है और वे नोखा सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। डूडी एक बार फिर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

ऐसे में राजस्थान में जब छह माह बाद चुनाव होने हैं और सूत्रों के अनुसार डूडी प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए बडे़ जाट नेताओं के जरिए अपनी लॉबिंग भी कर रहे हैं। डूडी ने पिछले कई माह से दिल्ली के दौरे भी किए हैं। कांग्रेस के रायपुर में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से सिर्फ डूडी को ही मंच से सम्बोधन का मौका मिला था।

Published on:
26 Apr 2023 07:53 am
Also Read
View All