मेरठ

यहां नहीं चलता जेडीए का जोर; 1 साल में घिरी सरकारी जमीन, पर नहीं हटे अतिक्रमण

कई मामलों पर स्थानीय कॉलोनीवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं। अब जेडीए अधिकारी शिकायतकर्ताओं को कोई जवाब भी नहीं दे रहे है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2016, 7:02 PM IST
Feature image

जयपुर .
राजधानी में मेट्रो परियोजना को 'जहां चाह वहां राह' दिलाने और सड़कों के चौड़ीकरण हेतु डंके की चोट पर मूर्त-मंदिरों तक को हटाने वाली जयपुर डवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) शहर में कुछ अतिक्रमण के मामलों बिल्कुल सुन्न नजर आती है।


रसूखदार सरकारी जमीन पर अपना आधिपत्य जमाए बैठे हैं, लेकिन अतिक्रमण ध्वस्त करने वाली टीमें रोक नहीं सकीं। अजमेर रोड पर सुशीलपुरा पुलिया के पास सड़क सीमा में बने निर्माण को जेडीए एक साल बाद भी नहीं हटा पाया।


अतिक्रमियों को शह देने वाले अधिकारियों ने अब मामले की शिकायत करने वाले लोगों से बात करना ही बंद कर दिया है। यही कारण है कि पुलिया पर वाहनों की कतार लंबी होती जा रही है, लेकिन सरकारी जमीन पर खड़े निर्माण पर किसी का ध्यान नहीं है।


पुलिया के पास श्मशान की ओर बने इन निर्माण को लेकर गत वर्ष शिकायत की गई थी। पड़ताल में सामने आया कि वहां बने ज्यादातर निर्माण सरकारी जमीन पर हैं। जेडीए ने कार्रवाई का प्लान भी बनाया, लेकिन यह प्लान कभी धरातल तक नहीं पहुंचा।


यातायात जाम की स्थिति को देखते हुए जुलाई 2015 में वहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हुआ। अवैध निर्माण के कारण यह काम ज्यादा दिन नहीं चल सका। वहां करीब डेढ़ दर्जन दुकानें ऐसी हैं, जो सरकारी जमीन पर है।


कई मामलों पर स्थानीय कॉलोनीवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं। अब जेडीए अधिकारी शिकायतकर्ताओं को कोई जवाब भी नहीं दे रहे है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला