1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

मेरठ में मां की हत्या से तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई। घर में ही हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Mahendra Tiwari

May 01, 2026

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

सांकेतिक तस्वीर फोटो सोर्स पत्रिका

मेरठ में शुक्रवार सुबह एक 26 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके ही कमरे में मिला, जबकि घर में उसकी तीन छोटी बच्चियां मौजूद थीं। वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्चियां फोन पर बात करते हुए रोने लगीं और मकान मालिक की पत्नी ऊपर पहुंचीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 26 साल की महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में बेड के पास फर्श पर पड़ा मिला। घटना के वक्त उसके तीनों मासूम बच्चे घर में ही मौजूद थे। जबकि पति ई-रिक्शा लेकर मंडी गया हुआ था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे महिला की तीनों बेटियां नीचे मकान मालिक के पास पहुंचीं और अपने पिता से बात कराने की जिद करने लगीं। मकान मालिक ने फोन मिलाकर बच्चों को दे दिया। बच्चे मोबाइल लेकर ऊपर कमरे में चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद वे फोन पर बात करते हुए जोर-जोर से रोने लगे।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर गई अंदर का नजारा देख चीख निकल गई

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर गईं। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। महिला खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी थी। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया। पत्नी की हालत देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। परिवार के अनुसार, महिला की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटी बेटियां हैं। जिनमें सबसे छोटी की उम्र डेढ़ साल है।

काले रंग के कपड़े में आया और मार कर चला गया

इस पूरे मामले में एक बच्ची ने बताया कि काले कपड़े पहने एक व्यक्ति कमरे में आया था। जिसने उसकी मां को पकड़कर मार दिया। फिर वहां से चला गया। हालांकि पुलिस को अभी तक जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। जिससे मामला और भी उलझ गया है।

पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का किया दावा

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग