जयपुर

सभी को साथ लेकर चलेंगे तो आएगी खुशहाली : वसुंधरा राजे

राजमाता विजया राजे ने देश को सर्वोपरि और भाजपा को परिवार माना

2 min read
Oct 11, 2018
vasundhra raje


जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि राजमाता विजया राजे सिंधिया कहा करती थीं कि कभी किसी के बीच राजनीति की दीवार खड़ी मत करो। कभी किसी के बीच जाति की दीवार मत खड़ी करो कि यह जाट है, यह राजपूत है या यह मीना है या यह मेघवाल है। छत्तीस कौम को साथ लेकर चलोगे तो आप भी खुश रहेंगे और सभी खुशहाल होंगे।
मुख्यमंत्री राजे गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में राजमाता विजयराजे सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'नारी शक्ति सम्मेलन विजय संकल्प-2018Ó कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राजमाता ने अपने परिवार को कम समय दिया। इससे परिवार के लोग उनसे नाराज भी रहे, लेकिन उन्होंने देश को सर्वोपरि और भाजपा का परिवार माना। जनसंघ को खड़ा करने में उन्होंने सर्वस्व त्याग दिया। बाद में भाजपा को उन्होंने बढ़ाने में अपना योगदान दिया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु शर्मा तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने राजमाता से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उनकी बताई राह पर चलने का संकल्प लिया।

सपना पूरा हुआ
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अटल बिहार वाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने के छह माह बाद राजमाता का देहांत हो गया। जब वे बीमार थीं, तब वाजपेयी मिलने आए। वाजपेयी ने कहा कि अब मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं, यह सुनकर उन्होंने आंख खोली। राजमाता ने कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। अब भाजपा अपने आप आगे बढ़ती रहेगी। अब मैं जा सकती हूं।

ये भी पढ़ें

भाजपा टिकट बंटवारे में महिलाओं को देगी प्राथमिकता : विजया रहाटकर

समय भाजपा का है
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा का यह चुनाव हम जीतेंगे और आने वाले चुनाव भी हम जीतेंगे।
बदलाव का संकल्प
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजमाता ने मृदुला सिन्हा, मोहिनी तथा जयवंत बेन के साथ मिलकर भाजपा महिला मोर्चा को खड़ा किया, तब कल्पना भी नहीं थी कि महिला मोर्चा बड़ी ताकत बन जाएगा। महिलाओं को बदलाव का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव महिलाओं का है। जिन महिलाओं को मौका नहीं मिला है, उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को किसी ने बता दिया कि झूठ बोलो और बार-बार झूठ बोलो तो वह सच लगने लगता है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस नेता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि झूठ कितनी ही बार बोलो, वह झूठ ही रहेगा।

ये भी पढ़ें

भाजपा की महिला सशक्तिकरण दौड़ में 375 किलो मीटर दौड़ेंगी 125 महिला एथलीट्स
Published on:
11 Oct 2018 06:17 pm
Also Read
View All