
भाजपा की महिला सशक्तिकरण दौड़ में 375 किलो मीटर दौड़ेंगी 125 महिला एथलीट्स
आगरा। राजमाता विजय राजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन कर रही है। महिला सशक्तिकरण दौड़ राजमाता के जन्म स्थल ग्वालियर से 12 अक्टूबर 2018 को आरम्भ होगी जो आगरा 13 अक्टूबर को पहुंचेगी।
यात्रा 375 किलो मीटर की होगी
भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह बुधवार को आगरा पहुंच चुकी हैं। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महिला मोर्चा की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं राजमाता ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी व उनमें आत्मसमर्पण को बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा का गठन किया। उनका ये कदम महिलायों के लिए एक संदेश है उन्होंने बताया कि ये राजमाता को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी उनके जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ये यात्रा 375 किलो मीटर की होगी।
मोदी सरकार की योजनाओं को बताएंगे
महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि राजमाता ने सारे सुख का त्याग कर महिलायों में जागृति लाने के लिए तपस्वी जीवन बिताया। भारतीय जनता पार्टी महिलायों के हित में कार्य कर रही है राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजनाओं में महिलायों को मुखिया बनाया गया है। नव दुर्गा के अवसर पर ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस दौड़ के बीच मोदी सरकार द्वारा जो महिलायों के लिए कार्य किये गए हैं वह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें- पुलिस और सत्ता के गठजोड़ का नहीं कोई तोड़, पढ़िए एक परिवार की दर्दभरी दास्तान, देखें वीडियो
ये कार्यक्रम
क्षेत्रीय अध्यक्ष (ब्रज) रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि सैंया में यात्रा के समय उप मुख्य मंत्री दिनेश शर्मा द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। ये यात्रा सैंया से तेहरा, ककुआ, रोहता होती हुई सदर बाजार माना मंडप पर विश्राम करेगी जहांं 'चलो जीते हैं' मूवी दिखाई जाएगी। यात्रा सुबह सात बजे प्रारम्भ होकर एकलव्य स्टेडियम पहुंचेगी जहां हजारों की संख्या में एथलीट के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दौड़ेंगे। ये यात्रा यहां से वाल्मीक वाटिका होती हुई आगरा कॉलेज पहुंचेगी जहां उज्ज्वला योजना से लाभार्थी चाय पर चर्चा करेंगे। यात्रा सुबह 10 बजे भगवान टाकीज, गुरु द्वारा पहुंचेगी जहां महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन होगा। यात्रा रुनकत्ता होती हुई कीठम झील, रैपुरा जाट, हिन्दुस्तान कॉलेज, दीनदयाल धाम, मथुरा, वृंदावन छाता होती हुई होडल से हरियाणा में प्रवेश करती हुई दिल्ली ताल कटोरा स्टेडियम पर समाप्त होगी। यात्रा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की 125 एथलीट्स भाग लेंगीं।
इस दौरान बृज क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता चौहान, अम्बुज द्विवेदी, विपिन शर्मा, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Updated on:
11 Oct 2018 05:04 pm
Published on:
11 Oct 2018 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
