एटा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार स्वास्थ विभाग के लिए कितनी भी योजनायें क्यों न चला रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ताजा मामला एटा के जिला अस्पताल में देखने को मिला जहां एक सड़क हादसे में घायल बच्चे को उसका पिता अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया, अस्पताल कार्मियों की लापरवाही से उसे स्ट्रेचर भी नहीं मिला। पिता ने अपने जिगर के टुकड़े को अपनी गोद में ही लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जब इस बारे में हमने मुख्य चिकत्साधिकारी यानी कि सीएमओ से बात की तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।