शाहजहांपुर। जिले में एक तरफ अपराधी ताबड़तोड़ गोली मारने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, वहीं पुलिस गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की बजाय संरक्षण दे रही है। आरोप है कि सत्ता के दबाव के चलते बेखौफ अपराधी खुलेआम पीड़ितों को धमकी देते घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। फिलहाल दो भाइयों को गोली मारने वाले आधा दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार एक महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को ही धमकाने में लगी है। पुलिस और सत्ता के गठजोड़ की ये कहानी एक परिवार पर भारी पड़ रही है।