शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल शनिवार को यहां राखी बेच रही एक किशोरी को दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट दिया था, जिससे शहर का माहौल गर्म हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अफवाहें फैला रहे थे। अफवाहों से शहर में स्थिति और न बिगड़ जाए, इस कारण पुलिस ने इलाके में इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी हैं। वहीं अफवाह फैलाने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, साथ ही उपद्रव मचाने वाले 300 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना थाना बंडा क्षेत्र की है।