1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने की पति की हत्या: संबंध बनाने के दौरान चाकू से काट दिया गला, पुलिस ने किया खुलासा

Shahjahanpur Murder: शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने पति की ही संबंध बनाने के दौरान हत्या कर दी। जिसका भांजे के साथ अवैध संबंध था। एसपी ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- शाहजहांपुर पुलिस

फोटो सोर्स- शाहजहांपुर पुलिस

Murder in Shahjahanpur due to illicit relations: शाहजहांपुर में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जब पत्नी ने पति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी किया और इसी दौरान उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने प्रेमी भांजे के साथ भी शारीरिक संबंध बनाया। हत्या की घटना में कुल चार आरोपी शामिल हैं। मृतक का एक 7 साल का बेटा भी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई थी। इसमें मृतक की पत्नी और उसके भांजे सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। यह पटना पुवायां थाना क्षेत्र की है।

मृतक मजदूरी का काम करता था

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरा चंदू गांव निवासी बलराम की हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने खुलासे के लिए टीमें गठित की।

भांजा से हो गया था प्यार

परिजनों ने बताया कि बलराम मजदूरी करके घर चलाता था। जिसकी पत्नी के अवैध संबंध भांजे से हो गए, इसकी जानकारी बलराम को हो गई थी। बलराम अपनी पत्नी को समझता था। लेकिन वह नहीं मानी। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी और प्रेमी ने साजिश रची। पवन ने बताया कि रात में उसने अपने पिता की चीख सुनी तो मौके पर गया। जहां पर छुटवा उर्फ आदेश दो अन्य लोगों के साथ पिताजी के गले में कुछ मार रहा था। जबकि मां पैर पकड़े थी।

हत्या के पहले और बाद में बनाया संबंध

बताया जाता है कि 28 और 29 जनवरी की रात को पत्नी ने बलराम के साथ संबंध बनाया और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी। चर्चा तो यह भी है कि हत्या के बाद उसने भांजे के साथ भी संबंध बनाया। मृतक के भाई ने अपनी भाभी और भांजे के साथ चार पर मुकदमा दर्ज कराया था। ‌

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 29 जनवरी को मृतक भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि मृतक की पत्नी, भाभी और भांजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी, जिसके लिए खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी और भांजे में अवैध संबंध था। जिसका मृतक विरोध करता था। मृतक के विरोध को देखते हुए उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में पत्नी, भांजे और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। आलाकत्ल हासिया भी बरामद कर लिया गया है।

Story Loader