27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से भागने के बाद प्रेमी-प्रेमिका घर वापस आए, उठाया खौफनाक कदम, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Lovers consumed poisonous substance शाहजहांपुर में घर वालों के खिलाफ जाकर प्रेमी युगल भाग निकले। करीब एक हफ्ते बाद वापस लौटे और दोनों ने अपने-अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें नाबालिग लड़की की मौत हो गई। लड़के का इलाज चल रहा है। ‌
2 min read
Google source verification
प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की कोशिश, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Loving couple consumed poison: शाहजहांपुर में घरवाले प्रेम संबंध को मानने के लिए तैयार नहीं थे। युवक नाबालिग लड़की को भगा ले गया। नाबालिग किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद प्रेमी युगल अपने-अपने घर वापस आ गए। पहले युवक और फिर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाबालिग युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना खुटार थाना क्षेत्र की है।

7 दिन पहले भागे थे घर से

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक सप्ताह पहले लड़का और नाबालिग लड़की एक साथ भाग गए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, जिसे घर वाले स्वीकार नहीं कर रहे थे। इस पर प्रेमी युगल घर से भाग निकले। घर वालों ने काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सात दिनों के बाद दोनों घर वापस आए

बीते 7 मार्च को थाने में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी और गुमशुदा की दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच कर रही थी। इसी बीच 8 मार्च को युवक अपने घर लौट आया और उसने जहर खा लिया। युवक की जहर खाते ही घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर आज सोमवार को नाबालिग लड़की भी अपने घर लौट आई और कुछ देर बाद ही उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

नाबालिग किशोरी की मौत

नाबालिग किशोरी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने थाना में तहरीर देकर युवक और उसके पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता का कहना है कि बेटी को भगा ले जाने में पिता का भी हाथ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। जिसमें युवती की मौत हो गई, जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग