12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसने की कांग्रेस के चुनाव में न टिक पाने की भविष्यवाणी और कौन है राजनीति का वैज्ञानिक..पढिय़े पूरी खबर

शेखावत बोले विधायकों से नाराजगी हो सकती है, लेकिन चुनाव में कमल का प्रतिनिधि होकर काम करना है

2 min read
Google source verification
kota news

किसने की कांग्रेस के चुनाव में न टिक पाने की भविष्यवाणी और कौन है राजनीति का वैज्ञानिक..पढिय़े पूरी खबर

कोटा. केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कोटा जिले में पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसी कार्यकर्ता का व्यक्तिगत काम नहीं हुआ तो वह विधायकों से नाराज हो सकता है, लेकिन इसका चुनाव में पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता कमल का प्रतिनिधि बनकर काम करे।
कोटा शहर और देहात पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार साल के कार्यकाल में देश का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ाया है। देश के नागरिकों का गौरव बढ़ाया है। चुनाव में कार्यकर्ताओं को पार्टी का गौरव बढ़ाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी चुनाव विकास के आधार पर हुए तो कांग्रेस किसी भी तरह टिक नहीं पाएगी। कांग्रेस नेता भी यह समझ गए हैं। इसके चलते कांग्रेस जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, सांसद ओम बिरला, विधायक भवानीसिंह राजावत, संदीप शर्मा, हीरालाल नागर, चन्द्रकांता मेघवाल, विद्यांशकर नंदवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, कोटा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण जोशी, मदन दिलावर, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, देहात अध्यक्ष जयवीरसिंह, महापौर महेश विजय आदि मंचासीन थे।


शाह को राजनीति का वैज्ञानिक बताया
शेखावत ने कहा कि मीडिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को राजनीति का चाणक्य बताता है। मेरा मानना है कि वे भारतीय राजनीति के वैज्ञानिक हैं। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से आज पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है। शेखावत ने सांसद बिरला को अपना मार्गदर्शक बताया।

उत्तर के विधायक देर से आए
बैठक की शुरुआत में कोटा उत्तर के विधायक, पदाधिकारी तथा पार्षद नदारद रहे। इसकी बैठक में खासी चर्चा रही। बैठक में भाजपा पार्षदों को भी आमंत्रित किया गया था। उप महापौर सुनीता व्यास, पार्षद विवेक राजवंशी, गोपालराम मण्डा, रमेश आहूजा के अलावा सभी पार्षद गायब थे। बैठक अंतिम चरण में थी उस समय उत्तर विधायक पंहुचे। संगठन महामंत्री ने पार्षदों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की।