23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / Kota Mandi Bhav: सोयाबीन, धान और सरसों तेज, फिर चढ़े सोना-चांदी के भाव, जानें मंडी का ताजा अपडेट

Kota Mandi Bhav: सोयाबीन, धान और सरसों तेज, फिर चढ़े सोना-चांदी के भाव, जानें मंडी का ताजा अपडेट

Kota Mandi Bhav 23 November: कोटा की भामाशाहमंडी में सोमवार को करीब 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंसों की आवक हुई। सोयाबीन, धान और उड़द 50 रुपए, जबकि सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही। लहसुन के भाव में 500 रुपए का उछाल आया। उधर, सर्राफा बाजार में चांदी 2500 रुपए और जेवराती सोना 1500 रुपए महंगा हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 23 Nov 2026, 10:57 PM IST

kota mandi rate

Kota Mandi Bhav: कोटा मंडी की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

कोटा। भामाशाहमंडी में सोमवार को कृषि जिंसों की आवक करीब 2.50 लाख कट्टे रही। मंडी में सोयाबीन, धान और उड़द के भाव में 50 रुपए तथा सरसों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। लहसुन के भाव भी 500 रुपए उछल गए। लहसुन की आवक करीब 5 हजार कट्टे रही और भाव 6 हजार से 21 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। किराना बाजार में सरसों तेल के भाव भी 370 रुपए प्रति टिन तेज रहे।

दूसरी ओर, कोटा सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 2500 रुपए चढ़कर 1,56,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, जेवराती सोने के भाव में 1500 रुपए की तेजी रही। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा। इस दिन कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी।

कोटा भामाशाहमंडी में कृषि जिंसों के ताजा भाव

सोमवार को मंडी में गेहूं, धान, सोयाबीन, सरसों, चना सहित प्रमुख कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। सभी भाव रुपए प्रति क्विंटल में हैं।

कृषि जिंसभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं मिल2875–2950
गेहूं एवरेज टुकड़ी2950–3050
गेहूं बेस्ट टुकड़ी3050–3150
धान 15094100–4650
धान 18474000–4450
धान 17184600–5051
धान सुगंधा3800–4175
धान पूसा-14400–5050
धान 14014600–5221
सोयाबीन6000–7891
सरसों9000–10301
अलसी9500–10000
ज्वार शंकर2000–2500
मक्का नई2500–2850
जौ2850–3250
तिल्ली12000–15500
मैथी5800–7000
धनिया14500–16000
मूंग6500–8000
उड़द6200–8600
चना देशी6800–7100
चना मौसमी नया6600–7001
चना पेप्सी6600–7001
चना डंकी5200–6600
चना काबुली5500–8500

खाद्य तेल और किराना बाजार के भाव

खाद्य तेल बाजार में सरसों तेल के भाव में 370 रुपए प्रति टिन की तेजी रही। खाद्य तेलों के भाव 15 किलो प्रति टिन के हिसाब से इस प्रकार रहे।

खाद्य तेलभाव (रुपए प्रति टिन)
सोया रिफाइंड फॉर्च्यून2580
सोया रिफाइंड चंबल2550
सदाबहार2365
लोकल रिफाइंड2270
दीप ज्योति2380
सरसों स्वास्तिक3570
अलसी2970
मूंगफली ट्रक3470
कोटा स्वास्तिक3010
सोना सिक्का3270
कटारिया गोल्ड2940
वनस्पति स्कूटर2060
वनस्पति अशोका2060

अन्य किराना भाव:

  • चीनी: 5540 से 5580 रुपए प्रति क्विंटल
  • देसी घी मिल्क फूड: 10040 रुपए प्रति टिन
  • कोटा फ्रेश: 9900 रुपए प्रति टिन
  • पारस: 10350 रुपए प्रति टिन
  • नोवा: 10100 रुपए प्रति टिन
  • अमूल: 9980 रुपए प्रति टिन
  • मधुसूदन: 10500 रुपए प्रति टिन
  • परम: 10340 रुपए प्रति टिन

चावल और दालों के भाव

चावल और दालभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
बासमती चावल9500–10500
मूंग दाल9500–10200
मूंग मोगर10700–11100
चना दाल8800–9000
तुअर दाल12000–15200
उड़द10800–11500
उड़द मोगर12000–13000
मसूर7000–7500

कोटा सर्राफा: सोना-चांदी दोनों में तेजी

कोटा सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। चांदी 2500 रुपए बढ़कर 1,56,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जेवराती सोने के भाव में 1500 रुपए की तेजी रही और यह 1,28,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। शुद्ध सोने का भाव 1,22,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

गोल्ड के कैरेट के अनुसार भाव:

सोने की शुद्धताभाव (रुपए प्रति 10 ग्राम)
गोल्ड 24 कैरेट (99.5)128500
गोल्ड 22 कैरेट118981
गोल्ड 20 कैरेट111739
गोल्ड 18 कैरेट102800
गोल्ड 14 कैरेट90493

नोट: सोने के भाव कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हैं।

24 नवंबर को भामाशाहमंडी में अवकाश

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को कोटा की भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा। इस दिन मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी। किसानों और व्यापारियों को मंडी में अपनी उपज लाने से पहले अवकाश का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।