कोटा के सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना और चांदी दोनों के भाव में गिरावट रही। चांदी 3,000 रुपए टूटकर 1,54,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, जेवराती सोने के भाव 1,500 रुपए गिरकर 1,27,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। शुद्ध सोने का भाव 1,27,700 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।