Rajasthan : कोटा. शिक्षा नगरी कोटा में शुक्रवार को तकनीक और नवाचार का अनूठा नजारा देखने को मिला। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि ह्यूमनॉइड रोबोट उनके पास पहुंचा। रोबोट ने आधुनिक अंदाज में मंत्री को शनिवार को इनोवेशन लैब के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। रोबोट के इस अनूठे अंदाज ने मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।