12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा टिकट बंटवारे में महिलाओं को देगी प्राथमिकता : विजया रहाटकर

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा, राजस्थान में बदलेगा ट्रेंडहर बूथ पर पांच महिलाओं का समूह कर रहा है काम

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Kejariwal

Oct 11, 2018

BJP Mahila Morcha

भाजपा टिकट बंटवारे में महिलाओं को देगी प्राथमिकता : विजया रहाटकर

नई दिल्ली। भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी। पार्टी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि इस बार राजस्थान के विधानसभा का चुनाव का ट्रेंड बदलेगा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता बरकरार रहेगी।

'पत्रिका' से बातचीत में रहाटकर ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने हर बार चुनावों में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया है। इस बार भी महिलाओं को टिकट बंटवारे में प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा महिला सांसद भाजपा से हैं, केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है।

रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा ने देश के हर बूथ पर पांच महिलाओं का समूह तैयार किया है और यह समूह पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान के जरिए महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया है। रहाटकर ने कहा कि तीन तलाक जैसे विधेयक के जरिए सरकार ने हजारों मुस्लिम महिलाओं के जीवन में खुशियां लाई है।

'मी टू' के जरिए मुखर हुई महिलाएं

'मी टू' अभियान के बारे में रहाटकर ने कहा कि इसमें खास बात यह है कि महिलाओं ने बोलना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को तकलीफ है तो उसे अपनी बात जरूर कहनी चाहिए। रहाटकर ने कहा कि हमारे देश महिला सुरक्षा के लिए कानून बना हुआ है और कानून के दायरे में रहकर आप कोई भी काम करें तो आपकी सुनवाई जरूर होगी। रहाटकर जो कि महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर तनुश्री दत्ता की शिकायत को आयोग ने संज्ञान लिया है। और जो आरोप लगे हैं उस पर दस दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।