25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट ने अमित शाह और बीजेपी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी सरकार को नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन, सीट शेयरिंग और राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Nov 2026, 12:16 PM IST

Congress

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अमित शाह पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Punjab Politics: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव को लेकर गठबंधन किया था। वहीं इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे को लेकर बयान दिया था। अब इस पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा है कि हो सकता है 2029 तक अमित शाह गृह मंत्री भी न रहें, क्योंकि अगली सरकार INDIA गठबंधन की बनने वाली है।

पायलट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को तीन महीने में नशामुक्त बनाने का वादा किया था। कांग्रेस की सरकार भी इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने में सफल नहीं हो सकी थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में नशे, चिट्टे और कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुत जल्द ताश के पत्तों की तरह पूरी तरह ढह जाएगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर क्या बोले सचिन पायलट

इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने समाजवादी पार्टी के साथ शेयरिंग को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर बातचीत जारी है। इस संबंध में दोनों पक्षों की टीमें गठित हो चुकी हैं और मंगलवार को भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।

पायलट ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी आंतरिक बातचीत के लिए थोड़ा समय बाकी है। दोनों पार्टियां राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से सीटों की संख्या तय करेंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और जीत हासिल करेगा।

पंचायत चुनाव के नतीजों पर बोले पायलट- देशभर में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह संदेश आज पूरे देश की जनता की भावनाओं को दर्शाता है। देशभर के लोग बीजेपी के शासन से परेशान हैं।

उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में मनरेगा को व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया गया। तीन कृषि कानूनों के जरिए किसानों पर हमला किया गया और अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से कपास, मक्का सहित कई फसलों के किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार के दौरान युवाओं पर बल प्रयोग, पेपर लीक, लाठीचार्ज और गोलीबारी जैसी घटनाओं ने देश के युवाओं के मन में गहरी बेचैनी पैदा कर दी है।

जिला परिषद चुनाव में जीते कांग्रेस सदस्य एकजुट रहेंगे: सचिन पायलट

जिला परिषद चुनाव के नतीजों के बाद सचिन पायलट ने बीजेपी पर कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों को डराने, दबाव बनाने और प्रलोभन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब भी चुनावी नतीजों से सबक नहीं ले रही है और आखिरी समय तक कांग्रेस के विजयी सदस्यों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।