25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

कब शुरू होगा शीतकालीन सत्र? CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- सरकार की सुविधा से नहीं चल सकती संसद

संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर CPI के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से जल्द तारीखों की घोषणा और सांसदों से परामर्श करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:20 AM IST

Parliament Winter Session 2026

संसद (फोटो - ANI)

Parliament Winter Session 2026: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने संसद के आगामी शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर आधिकारिक स्पष्टता न होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को पत्र लिखकर इस बारे में स्पष्टता और परामर्श की कमी पर चिंता जताई है और उनसे तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

सांसद ने पत्र में कहा है कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब तक न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा का सत्रावसान किया गया है। इसके अलावा नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

सांसदों को तैयारी के लिए नहीं मिल रही पर्याप्त जानकारी

पी. संदोष कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि आमतौर पर संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर के दौरान आयोजित किया जाता है। सामान्य तौर पर सांसदों को तारीखों के बारे में काफी पहले बता दिया जाता है, ताकि वे संसदीय कार्यवाही के लिए तैयारी कर सकें।

उन्होंने कहा कि सांसदों की अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रति भी जिम्मेदारियां होती हैं। उन्हें अपनी यात्रा, क्षेत्रीय कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों की योजना बनाने के लिए संसदीय कैलेंडर की जानकारी की आवश्यकता होती है। बिना किसी औपचारिक अधिसूचना या परामर्श के सांसदों को अनिश्चितता की स्थिति में रखना उचित नहीं है।

सरकार पर पारदर्शिता की कमी का आरोप

CPI सांसद का तर्क है कि सत्र की तारीखों को लेकर स्पष्टता न होना केवल एक प्रशासनिक असुविधा नहीं है, बल्कि यह सरकार की पारदर्शिता और संसदीय महत्व के मामलों पर संबंधित पक्षों के साथ परामर्श करने की उसकी इच्छा पर भी सवाल खड़े करता है।

अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को संसदीय कार्यक्रम के बारे में सूचित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। संसद कोई ऐसी संस्था नहीं है जो केवल सरकार की सुविधा के लिए काम करे, बल्कि यह जनता का सर्वोच्च प्रतिनिधि मंच है। इसके कामकाज में स्थापित परंपराओं, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन होना चाहिए।

राज्यसभा सभापति से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

पी. संतोष कुमार ने सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से आग्रह किया है कि वे इस मामले का संज्ञान लें और सरकार से कहें कि वह आगामी संसदीय कार्यक्रम के बारे में जल्द से जल्द स्पष्टता प्रदान करे। उन्होंने मांग की है कि संसदीय कैलेंडर के संबंध में संबंधित हितधारकों के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया जाए और संसद सदस्यों को सदन की प्रस्तावित तारीखों और एजेंडे के बारे में पर्याप्त समय पहले सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह धारणा कि सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति भी जवाबदेह नहीं होना चाहती, लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।