25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी

अनंत सिंह की बेटी की शादी में थार जीतने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग, बोले- जीते तो शिवांगी को ही गिफ्ट करेंगे गाड़ी

MLA Anant Singh: अनंत सिंह की बेटी शिवानी की शादी में थार SUV के लिए घुड़दौड़ होगी। 79 साल के बुजुर्ग ने ऐलान किया है कि घोड़ा जीता तो थार शिवानी को गिफ्ट करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:33 AM IST

Anant Singh Daughter Wedding

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी आज

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवानी की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शादी में होने वाली घुड़दौड़ भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुकाबले में करीब तीन दर्जन घोड़े थार SUV जीतने के लिए दौड़ लगाएंगे। अलग-अलग जगहों से पहुंचे घोड़ों में प्रयागराज के सगे भाई करण-अर्जुन और गया का बारूद खास आकर्षण हैं। इस बीच 79 साल के एक बुजुर्ग घोड़ा मालिक ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उनका कहना है कि अगर उनका घोड़ा जीता तो थार अपने घर नहीं ले जाएंगे, बल्कि शिवानी को उपहार में दे देंगे।

थार जीतने पर शिवानी को देंगे गिफ्ट

घुड़दौड़ में शामिल होने पहुंचे 79 साल के बुजुर्ग ने बताया कि उनके बाबा उन्हें बचपन में घोड़े पर बैठाते थे। तभी से उन्हें घोड़ों का शौक हो गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हम घी खाए हैं, हमारी आंख-नाक सब ठीक है, जीतेंगे तो हम ही। जब उनसे पूछा गया कि अगर उनका घोड़ा थार जीत गया तो वह क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा, हमारे बच्चों को भी घोड़ों का शौक है। बच्चे मेरे घोड़े को बेचेंगे नहीं। थार जीतेंगे तो हम शिवानी को गिफ्ट दे देंगे।

बुजुर्ग ने बताया कि उनके पास पहले से ही थार गाड़ी है। इसके बावजूद वह अपना घोड़ा लेकर मोकामा पहुंचे हैं। इसकी वजह अनंत सिंह के प्रति उनका लगाव है। वह उन्हें मानते हैं और इसी कारण उनकी बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का हिस्सा बनने आए हैं।

प्रयागराज के करण-अर्जुन भी दिखाएंगे दम

इस प्रतियोगिता में प्रयागराज से पहुंचे दो सगे भाई करण और अर्जुन भी आकर्षण का केंद्र हैं। दोनों सिंधी नस्ल के घोड़े हैं। इनके संचालक बाबू के अनुसार, दोनों अब तक करीब 15 से 16 रेस जीत चुके हैं। बिहार, बरमपुर और लखनऊ समेत कई जगहों पर ये अपनी रफ्तार दिखा चुके हैं। बाबू का दावा है कि करण और अर्जुन तेज दौड़ने के साथ समझदार और शांत स्वभाव के भी हैं। ये बेवजह किसी को परेशान नहीं करते और न ही लात मारते हैं। उनकी खुराक में काजू, बादाम, दूध और चना शामिल है।