25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल की अदालत ने 3 भाजपा-RSS कार्यकर्ताओं को सुनाई उम्रकैद

धनराज हत्याकांड: 10 साल बाद आया बड़ा फैसला, केरल की अदालत ने 3 भाजपा-RSS कार्यकर्ताओं को सुनाई उम्रकैद

केरल के कन्नूर में CPI(M) नेता सीवी धनराज की 2016 में हुई हत्या के मामले में अदालत ने तीन BJP-RSS कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

तिरुवनन्तपुरम

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:42 AM IST

Court News

कोर्ट के संबंध में इस्तेमाल की गई प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

CV Dhanaraj Murder Case: केरल के कन्नूर जिले में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) नेता सी.वी. धनराज की बेरहमी से हत्या के लगभग एक दशक बाद अदालत का फैसला आया है। तलिपरम्बा एडिशनल सेशंस कोर्ट ने BJP-RSS के तीन दोषी कार्यकर्ताओं टी.पी. बीजू, एम. विपिन और उनके भाई एम. वैशाख को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जज के.एन. प्रशांत ने प्रत्येक दोषी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, अदालत ने यह कहते हुए मौत की सजा देने से इनकार कर दिया कि यह मामला दुर्लभतम से दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता है। इस मामले में आरोपी बनाए गए 20 लोगों में से 17 को बरी कर दिया गया है।

11 जुलाई 2016 को घर के पास हुई थी हत्या

सी.वी. धनराज CPI(M) की एझिमाला शाखा के पूर्व सचिव और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के नेता थे। 11 जुलाई 2016 की रात कन्नूर जिले के रामंथली में उनके घर के पास उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। रात करीब 9:15 बजे जब धनराज अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया और चाकू घोंपे गए। शोर सुनकर उनकी मां सीवी माधवी और पत्नी एनवी सजीना बाहर आईं और उन्होंने यह हमला होते देखा।

शोर सुनकर एक पड़ोसी प्रजीश भी मौके पर पहुंच गया। उसने ही पहली शिकायत दर्ज कराई और मुकदमे में पहले गवाह के तौर पर पेश हुआ। गंभीर रूप से घायल धनराज को परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह मामला पिनराई विजयन की पहली सरकार के कार्यकाल के दौरान दर्ज किया गया था।