25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी-अकाली दल गठबंधन पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 2004 के अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे का हवाला देकर अकाली दल पर सवाल उठाए, वहीं परगट सिंह ने बीजेपी और अकाली दल पर निशाना साधते हुए AAP को भाजपा की 'बी-टीम' बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 25 Nov 2026, 1:31 PM IST

BJP Shiromani Akali Dal Alliance

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने BJP-SAD और AAP पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Punjab Election 2027: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच हुए गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और अकाली दल के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए दोनों दलों पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 23 जुलाई 2004 को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी हुकमनामे का जिक्र कर सवाल खड़े किए गए।

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इस हुकमनामे में सिख समुदाय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से किसी भी तरह का संबंध नहीं रखने का निर्देश दिया गया था। यह निर्देश संघ के नेताओं पर भी लागू होता है।

इस दौरान पूर्व सीएम चन्नी ने अकाली दल से पूछा कि क्या उसने श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे से दूरी बना ली है? क्या अब वह अकाल तख्त के आदेशों का पालन नहीं कर रहा? यदि अकाली दल इस हुकमनामे का पालन नहीं कर रहा है, तो क्या सिख समुदाय को भी उससे दूरी बना लेनी चाहिए?

गठबंधन को लेकर भी साधा निशाना 

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बीजेपी और अकाली दल के पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन कृषि कानून बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर लाए थे। बाद में जब किसानों के विरोध के चलते अकाली दल के नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं मिलने लगा, तो पार्टी ने जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा से गठबंधन तोड़ने का दिखावा किया। 

चन्नी के मुताबिक, दोनों दलों के बीच अंदरूनी गठबंधन पहले से ही कायम था और अब एक बार फिर यह बात सामने आ गई है।

प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने भी साधा निशाना

वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने भी बीजेपी- शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। उन्होंने AAP को भाजपा की 'बी-टीम' करार देते हुए कहा कि अब भाजपा की 'ए-टीम' सामने आ गई है।

मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व और राजनीतिक दृष्टिकोण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली क्षेत्रीय पार्टियों का इतिहास रहा है कि अंततः भाजपा उन पार्टियों को कमजोर कर देती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ गठबंधन के चलते क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक स्थिति प्रभावित होती है। परगट सिंह ने 'वारिस पंजाब दे', 'अकाली दल पुनर-सुरजीत' और सुखबीर सिंह बादल का जिक्र करते हुए कहा कि इन दलों ने ऐसी राजनीतिक व्यवस्था की कल्पना की थी, जिसमें वे मुख्य भूमिका में रहते और भाजपा सहित अन्य सहयोगी दल उनके साथ होते। लेकिन वास्तविकता इसके उलट रही और गठबंधन ने उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाया।