मसूद ने सपा की पहली लिस्ट पर पर सवाल उठाते हुए एक अन्य बातचीत में कहा, "यहाँ जो कुछ भी हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि इस मामले में गंभीरता की कमी है। गंभीरता की कमी इसलिए है क्योंकि एक तरफ तो सपा और कांग्रेस की बातचीत हो रही है और दूसरी तरफ सपा ऐसी घोषणाएं कर रही है, जिससे पता चलता है कि बातचीत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बातचीत काफी गंभीरता से चल रही थी, लोग साथ बैठकर गंभीर चर्चा कर रहे थे, लेकिन अचानक ऐसा हो गया। इसलिए अब हम अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करेंगे कि हमें क्या करना चाहिए, हमें बातचीत के लिए बैठना चाहिए या नहीं, क्योंकि इस स्थिति में क्या करना है, इसका फैसला पार्टी ही लेगी। जब सपा ने मेरे खिलाफ ऐसी घोषणा कर दी है, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि सपा मुझसे लड़ना चाहती है, कांग्रेस से लड़ना चाहती है, या फिर बीजेपी से? यह तो तय होना चाहिए न कि सपा बीजेपी से लड़ना चाहती है या हमसे? तो, अब मैं इस पर क्या कह सकता हूं?"