जयपुर

जनगणना में बताना होगा, कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाते हो

- 31 सवालों के जवाब देने होंगे

2 min read
Mar 08, 2020
जनगणना में बताना होगा, कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाते हो

- 2021 की जनगणना के लिए मकानों के सूचीकरण का कार्य शुरू होगा
जयपुर. घर में खाना कैसे बनाते हैं? रेडियो, टीवी, ट्रांजिस्टर का उपयोग आप करते हैं या नहीं? घर में सबसे ज्यादा कौनसा अनाज खाया जाता है? घर में कितने शादीशुदा जोड़े हैं? ये सवाल उन बिन्दुओं में शामिल हैं, जो मकानों के सूचीकरण (जनगणना) के दौरान आपसे पूछे जाएंगे। आप ऐसे 31 सवालों के जवाब देंगे, तब ही आपकी जानकारी पूरी मानी जाएगी।
जनगणना-2021 के लिए सबसे पहले मकानों का सूचीकरण होना है। खास बात यह है कि पहली बार जनगणना मोबाइल एप से होगी। केंद्र सरकार 17 मई से 14 जून तक प्रथम चरण में जनगणना 2021 के तहत मकानों का सूचीकरण कर डेटाबेस अपडेट करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जयपुर में भी जनगणना को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2021 तक जनगणना होगी। इस बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होने से इसे डिजिटल जनगणना भी कहा जा रहा है।
——————————————————
ये होंगे 31 सवाल
1. बिल्डिंग नंबर (म्युनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)
2. सेंसस हाउस नंबर
3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
4. मकान के इस्तेमाल का उद्देश्य क्या है
5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर
7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या
8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया महिला या पुरुष
10. क्या कोई अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
11. मकान का ओनरशिप स्टेटस
12. मकान में मौजूद कमरे
13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
14. पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत
15. घर में पानी के स्त्रोत की उपलब्धता
16. बिजली का मुख्य स्त्रोत
17. शौचालय है या नहीं
18. किस प्रकार के शौचालय हैं
19. गंदे पानी की निकासी है या नहीं
20. वॉशरूम है या नहीं
21. रसोई घर है या नहीं
22. इसमें एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
23. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
24. रेडियो ट्रांजिस्टर
25. टेलीविजन
26. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
27. लैपटॉप कंप्यूटर है या नहीं
28. टेलीफोन/मोबाइल, स्मार्ट फोन
29. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड
30. कार, जीप, वैन
31. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है

Published on:
08 Mar 2020 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर