जयपुर

Rajasthan Politics : किस मुंह से मांगे हम वोट, हमारी जुबान पर वोट देते हैं-सचिन पायलट

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अनशन के बाद सचिन पायलट ने अपनी धार बढ़ा दी है। इस मामले में न तो आलाकमान कुछ कर पा रहा है और न ही प्रदेश की कांग्रेस कमेटी।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2023, 8:58 AM IST
Sachin Pilot.jpg

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अनशन के बाद सचिन पायलट ने अपनी धार बढ़ा दी है। इस मामले में न तो आलाकमान कुछ कर पा रहा है और न ही प्रदेश की कांग्रेस कमेटी। यह अलग बात है विधायक फीडबैक के नाम पर गुटबाजी हो रही है। इस बीच फिर से पायलट ने झुंझुनूं ने सरकार के कामकाज पर सवाल उठा दिए हैं।

उन्होंने झुंझुनूं में पुलवामा शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा अनावरण करते हुए कहा कि मैं विरोध करता हूं तो फिर धुंआ निकाल देता हूं लेकिन भाषा की मर्यादा कभी नहीं खोया। राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक विरोध किया। सड़कों पर उतरे, धरने दिए, जेल गए, अनशन किए लेकिन गलत शब्दों का प्रयोग नहीं किया।

वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री रहीं, मेरे से बड़ी हैं लेकिन राजनीतिक टकराव होता था उन्हें हराकर आते थे लेकिन अपशब्दों का प्रयोग करना, ओछी भाषा का इस्तेमाल करना यह न मुझसे हुआ और न ही होगा। भाषण में मर्यादा यह मेरा संस्कार है। मुद्दों, सिद्धांतों, जुबान और वादों से न समझौता किया है और न करेंगे।

अब जनता से किए गए वादे पूरे नहीं, ऐसे में किस मुंह से वोट मांगा जाए। मैंने मांग उठाई, लिखित में उठाई। चुनावी वायदों को लेकर अनशन भी किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चुनाव में हमनें भ्रष्टाचार की जांच होगी। नहीं हुई। मैंने शालीनता से मांग की। एक सप्ताह हो गया फिर भी जस का तस।

सचिन ने कहा कि बीजेपी राज के करप्शन पर जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह हुई नहीं। जो प्रदेश के लोगों की जेब पर डाका डालेगा, उसकी जांच करो और जेल भेजो हम सब उसका स्वागत करते हैं। जिनके खिलाफ भाषण देकर और कार्रवाई का आश्वासन करके वोट लिया था,हमें वो वादा भी पूरा करना पड़ेगा।

Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर सीधी नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी