जयपुर

दो युवकों से भिड़ गई ‘मर्दानी’, हिम्मत के आगे पस्त हुए नापाक इरादे

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 18, 2018
rajasthan news

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े दो युवक एक फ्लैट मे घुस गए। मकान मालकिन जब घर लौटी तो उसे गेट खुला मिला। उन्होंने हिम्मत कर युवकों को ललकारा और भागते युवकों में से एक को सीढिय़ों में पकड़ भी लिया। उसके धक्के से वह गिर गई, चोट लगी लेकिन हिम्मत नहीं हारी और पीछा करते नीचे आ गई। कार का गेट पकड़ लिया, लेकिन वह दोनों को रोक नहीं पाई।

युवक बिना नंबर की कार में सवार होकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने बताया गांधीपथ स्थित एक अपार्टमेंट में रुपेन्द्र सहगल का फ्लैट है। सहगल प्राइवेट जॉब में है और सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी जिम गई थी। वह लौटीं तो दरवाजा खुला नजर आया।

महिला उनसे संघर्ष करते हुए शोर मचाती रही तो लोग एकत्र हुए और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर... दृष्टिहीन सरगना ने रची थी साजिश, चिल्लाने पर कर दी हत्या
राजधानी जयपुर की मानसरोवर स्थित पॉश कॉलोनी में शुक्रवार देर रात हुए पुष्पा बिसारिया हत्यांकाड का पुलिस ने 55 घंटे में खुलासा कर दिया। वारदात में शामिल दो भाइयों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा तीन लोगों की अभी तलाश जारी है। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस सरगना को देखकर भौचक्क रह गई। वह पूरी तरह से दृष्टिहीन है। वारदात में मध्यप्रदेश की पारदी गैंग का हाथ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुष्पा बिसारिया हत्याकांड के बाद झुंझुनूं में दो तथा इससे पहले जयपुर में दो वारदात करना कबूल किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चन्ना उर्फ जोनी कोली, उसका भाई मनीष उर्फ बबलू, मानसरोवर की ही प्रधान वाटिका निवासी बादाम सिंह, उसकी पत्नी गुड्डी और बेटी नंदनी है। बादाम सिंह सरगना है। चन्ना और मनीष को वारदात में शामिल होने तथा बादाम, उसकी पत्नी व बेटी को आरोपियों को शरण देने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शक्ति व माल लेकर फरार होने वाले दंपती बुआ-फूफा की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर ने वारदात में पांच से अधिक लोग के शामिल होने पर डकैती की धारा जोडऩे की बात कही है।

Published on:
18 Sept 2018 09:15 am