जयपुर

प्रेम जाल में फंसाकर महिला को ले गया जयपुर से एमपी, शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार ( woman rape in jaipur ) का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( jaipur crime news ) एसआई बद्री प्रसाद ( jaipur police ) ने बताया कि महात्मा गांधी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है। करीब एक वर्ष पूर्व उसने पति से तलाक ( rape with divorced woman ) ले लिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 1:44 AM IST
Feature image

जयपुर
शास्त्रीनगर इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार ( woman rape in jaipur ) का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )


एसआई बद्री प्रसाद ( jaipur police ) ने बताया कि महात्मा गांधी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है। करीब एक वर्ष पूर्व उसने पति से तलाक ( rape with divorced woman ) ले लिया था। ब्रह्मपुरी इलाके में मौसी के यहां आते-जाते उसकी मुलाकात सोढाला राकडी निवासी यूसुफ खान से हो गई। आरोपी उसे प्रेम जाल में फांसने के बाद करीब तीन माह पूर्व अपने साथ मध्यप्रदेश ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। बीस दिन वहां रहने के बाद जयपुर लौटते समय रास्ते में उतरकर फरार हो गया।

परिजनों के दबाव में साथ रहा, फिर छोड़ गया

आरोपी के परिजनों से संपर्क करने पर दोनों शास्त्रीनगर में किराए से रहने लगे। इसके बाद 30 नवंबर को आरोपी उसे फिर छोड़कर भाग निकला। आरोपी के परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने भी पीडि़ता को धमकाया और आरोपी यूसुफ के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। थाने पहुंचकर पीडि़ता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
4 Dec 2019, 1:44 AM IST
Published on: