
जयपुर। चिकित्सा मंत्री के आवास के बाहर महिलाओं का धरना जारी है। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला की दोपहर में तबियत खराब हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस को कॉल किया गया। लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस मौकेे पर पहुंची और बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया।
प्रदर्शनकारी महिला चंदा ने बताया कि एएनएम भर्ती 2018 को पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 6 दिन से चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के आवास पर प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे बात करने के लिए नहीं आया। इसके चलते शुक्रवार से पांच महिलाओं ने भूख हड़ताल शुरू की। इनमें से एक महिला गुढ़ा गौड़जी निवासी सरोज महला की शनिवार को तबियत बिगड़ गई। पहले एंबुलेंस को कॉल किया। जब एंबुलेंस नहीं आई तो पुलिस की सहायता से संतोष को अस्पताल ले जाया गया। जहां संतोष को भर्ती कर उपचार किया गया। करीब तीन घंटे बाद संतोष को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद संतोष को भूखा नहीं रहने के लिए कहा तो भी वह नहीं मानी। जिस पर जबरन सरोज को जूस पिलाया गया है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रहीं है। एएनएम भर्ती 2018 भर्ती को पूरा करने की मांग की जा रहीं है। लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोर्ट के आदेश होने के बावजूद भी अधिकारी एएनएम भर्ती को पूरा नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे में उनकी मांग है कि एएनएम भर्ती 2018 को पूरा किया जाएं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनके प्रदर्शन में 200 से ज्यादा महिलाएं है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे यह