जयपुर

शादी के तीन महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन फंदे से झूली

तीन महीने पहले हुई थी शादी

2 min read
women suside

जयपुर . करणी विहार थाना क्षेत्र में पति की शराब पीने की लत और झगड़े से परेशान होकर एक महिला फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लीं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका किरण जांगिड़ (19) झारखंड की रहने वाली है। हाल वह गांधीपथ पश्चिम मां वैष्णो नगर रहती थी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात किरण का पति विनोद गांव गया हुआ था। परिजनों के खाना खाने के बाद किरण अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर खिडकी से देखा तो किरण पंखे के कूंदे में फंदा लगाकर झूलती नजर आईं। इस पर परिजनों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी।

आए दिन होते थे झगडे
पुलिस ने तुरन्त वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। वहां मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतका किरण ने लिखा कि पति विकास कुमार शराब पीने का आदी है। इस वजह से आए दिन घर में विवाद होते रहते थे। इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। गौरतलब है कि विनोद फोटो ग्राफी का कार्य करता हैं और वह गुरुवार को गांव गया हुआ था। ऐसे में किरण ने पीछे से ये कदम उठा लिया। इनकी शादी को तीन महीने ही बीते है।

शव मोर्चरी में रखवाया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। किरण के परिजनों को झारखंड में घटना की सूचना भी दे दी गई। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Published on:
22 Sept 2017 06:12 pm