
- 20 रेस्टोरेंट्स और 11 बार भी हैं इसमें
- एडवेंचर स्पोर्ट्स की भी है भरमार
दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज 'सिटी ऑन द वॉटर' अपने सफर पर फ्लोरिडा से कैरिबियन निकल चुका है। एक बिलियन पाउंड से बना यह जहाज अपने आप में एक अजूबा है। इसमें एक दर्जन से अधिक स्विमिंग पूल्स होने के साथ ही, एक बड़ा पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट्स, बार, वेव पूल, बच्चों का प्ले एरिया है। इतना ही नहीं अगर आप अपनी पूरी फैमिली के साथ इस जहाज की सैर का मजा लेने चाहते हैं तो यहां आपको डबल स्टोरी विला भी उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर इस जहाज में एक छोटे शहर जैसी सभी सुविधाएं हैं। यही कारण है कि यात्रियों ने इसको नाम दिया है सिटी ऑन द वॉटर। हालांकि इसका अधिकारिक नाम है द वंडर ऑफ सीज। 18 डेक वाले इस जहाज में यात्रियों के लिए 16 डेक आरक्षित हैं। शेष दो में जहाज के संचालन का काम होता है। 236,857 टन वजन वाला यह जहाज टाइटैनिक से पांच गुना बड़ा है।इसकी लंबाई 362 मीटर यानी करीब 1,188 फीट है।
जानिए क्या-क्या खास है जहाज में
ये जहाज बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। इसमें स्पेशल लाइटिंग इफैक्ट्स दिए गए हैं। बड़े-बड़े झूमरों से इसे सजाया गया है। जहाज को लग्जरी फील देने के लिए हर छोटी बात का ध्यान रखा गया है। जहाज में 9,200 कमरे हैं। इसमें 6,988 यात्री और 2,300 चालक दल सवार हैं। जहाज में एक सेंट्रल पार्क भी बनाया गया है, जिसमें बीस हजार से ज्यादा पेड़-पौधे लगे हैं। इसमें एक आइस रिंक यानी पार्क भी बना है। इसके साथ ही कैसीनो, 19 स्विमिंग पूल्स, 20 रेस्टोरेंट्स और 11 बार हैं। जहाज को और खास बनाने के लिए इसमें एक सर्फ पूल भी बनाया गया है। इस सर्फ पूल में यात्री समुद्री लहरों का आनंद ले सकते हैं। इसमें 12 फीट ऊंची लहरें बनती हैं। यात्रियों को कुछ एडवेंचर उपलब्ध करवाने के लिए इसमें 25 फीट लंबी जिप लाइन और दो रॉक क्लाइंबिंग दीवारें भी बनाई गई हैं।