जयपुर

राजस्थान विधानसभा में आज से शुरू होगी युवा संसद, पर्यावरण पर दो दिन तक छात्र करेंगे चर्चा

युवा संसद के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण पर देश के युवाओं को समाज में शाश्वत विकास एवं पर्यावरणीय स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 8:38 AM IST
rajasthan assembly
राजस्थान विधानसभा

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र यहां शुक्रवार से विधानसभा में शुरू होने वाली दो दिवसीय युवा संसद में भागीदारी करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सुबह दस बजे युवा संसद की शुरुआत करेंगे। ये युवा राष्ट्रीय पर्यावरण विषय पर दो दिन तक चर्चा करेंगे।

देवनानी ने बताया कि युवा संसद के तहत राष्ट्रीय पर्यावरण पर देश के युवाओं को समाज में शाश्वत विकास एवं पर्यावरणीय स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं का चयन करने के लिए स्टूडेंटस फॉर डवलपमेंट ने देश में तीन स्तरों पर एक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

प्रथम स्तर पर देशभर से कुल 162 विश्वविद्यालयों से 45600 प्रतिभागी जुड़े। विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित 10 प्रतिभागी का क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न विषयों को लेकर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में 11 क्षेत्रों से 220 प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया जो इस संसद में शामिल होंगे।

31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

राजस्थान में बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है और विधानसभा सत्र बुलाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 31 जनवरी को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज होगा। 3 फरवरी से अभिभाषण पर बहस होगी और 6 फरवरी को सीएम भजनलाल शर्मा सदन में बहस पर जवाब देंगे। बताया जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट पेश किया जा सकता है।

Updated on:
24 Jan 2025, 8:38 AM IST
Published on: