जयपुर

Zero Shadow Day : राजस्थान के इन जिलों में आज गायब हो जाएंगी लोगों की परछाइयां, मामला क्या है जानें

Zero Shadow Day : राजस्थान के जोधपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में आज दोपहर 12.24 बजे गायब हो लोगों की परछाईयां। वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे। संभाल कर रहें।

2 min read
zero_shadow_day.jpg
Zero Shadow Day

आज जीरो शैडो डे 2023 है। इस साल दूसरी बार शुक्रवार को विशेष खगोलीय घटना जीरो शैडो डे घटेगी। दोपहर दोपहर 12.24 बजे जब सूरज एकदम सिर के ऊपर होगा तो बेंगलुरु के साथ ही राजस्थान के कई शहरों में कुछ देर के लिए लोगों की ही नहीं किसी भी चीज की परछाई गायब हो जाएगी। राजस्थान के वह मुख्य शहर जहां जीरो शैडो डे अपना असर दिखाएंगा उनमें जोधपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर अहम हैं। खगोलविदों के अनुसार, पृथ्वी पर जो भी इलाके कृक रेखा और मकर रेखा के अक्षांश 23.5 और -23.5 डिग्री के बीच आते हैं, वहां साल में दो बार यह खगोलीय घटना होती है। इस साल 25 अप्रेल को दोपहर 12 बजे से 12.30 बजे के बीच बेंगलुरु के लोगों की परछाई गायब हो गई थी। वह काफी परेशान हुए। पर कुछ देर बाद उनकी परछाई वापस आ गई।

खगोलविदों का कहना है कि भारत के ज्यादातर इलाकों में अगस्त में बादल छाए रहते हैं। इसे अनुभव करने के लिए जरूरी है कि आसमान साफ रहे।



धुरी का झुकाव

जीरो शैडो डे का कारण पृथ्वी के घूर्णन की दूरी का झुकाव है। सूर्य की परिक्रमा के तल के लम्बवत होने की जगह पृथ्वी 23.5 डिग्री तक झुकी की होती है इससे सूर्य की रोशनी उनसे अलग रहती है जिससे परछाई बनती है।

आज के दिन मापते हैं परिधि

वैज्ञानिक इस घटना का इस्तेमाल पृथ्वी की परिधि मापने के लिए करते हैं। इससे पृथ्वी का विकास और इसकी घूर्णन की गति मापी जाती है। इस दिन सूर्य से आने वाली करने जब उत्तल लेंस से गुजरती हैं तो एक ही बिंदु पर पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें - राजस्थान सबसे अधिक महंगाई वाले टॉप 5 स्टेट में शामिल, दूसरे चार के नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें - Good News : ITR फाइल करने वाले टॉप पांच राज्यों में राजस्थान भी शामिल, जानें नम्बर-1 राज्य का नाम

Updated on:
18 Aug 2023 10:11 am
Published on:
18 Aug 2023 09:26 am