जयपुर

जिला-परिषद-पंचायत चुनाव की कवायद तेज, पर्यवेक्षकों के साथ माकन का मंथन

शाम 7.30 बजे प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे वीसी के जरिए चर्चा, 21 जिलों में प्रत्याशी चयन के लिए लगाए गए हैं पर्यवेक्षक
less than 1 minute read
Nov 01, 2020
pcc jaipur
pcc jaipur

जयपुर। जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के चयन के लिए शनिवार रात प्रदेश कांग्रेस की ओर से 21 जिलों में लगाए गए पर्यवेक्षकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मंथन करेंगे।

शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में जिला परिषद और पंचायत चुनावों के लिए रणनीति बनाने पर भी मंथन होगा। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति में जातिगत समीकरणों का ध्यान रखा गया है।

एक बार फिर विधायकों पर जताया भरोसा
वहीं नगर निगम की तरह जिला परिषद और पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने विधायकों पर भरोसा जताया है। जिन 21 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है उनमें 12 विधायक हैं जिनमें से दो मंत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन निगम बोर्डों के चेयरमैन रहे नेताओं को पर्यवेक्षक लगाया गया है। दो पूर्व सांसदों को भी पर्यवेक्षक लगाया गया है।

पर्यवेक्षकों भी रहेगी टिकट वितरण में
वहीं नगर निगम चुनाव में जहां पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी की बनाई थी तो वहीं जिला परिषद और पंचायत चुनावों में टिकट वितरण में पर्यवेक्षकों की अहम भूमिका रहेगी। स्थानीय नेताओं से जमीनी फीडबैक और रायशुमारी के बाद पर्यवेक्षक संभावित नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजेंगे।

गौरतलब है कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू हो जाएगी। 9 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख है। जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव चार चरणों में होने हैं। 23, 27 नवंबर और 1 और 5 दिसंबर को इसके लिए मतदान होना है।

Published on:
01 Nov 2020 09:26 am