
निवाई. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत करेड़ा बुजुर्ग के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक मीरा चौधरी ने कहा कि अधिकारों के प्रति जागरूकता ही महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को चिकित्सा, काउंसलिंग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।