Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 8 लोगों की मौत मामले में ट्रेलर चालक गिरफ्तार, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही
Also Read
View All 
बरवास. कस्बे के ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को शतचंडी महायज्ञ समिति एवं तेरह गांवों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महायज्ञ समिति ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शेष राशि का उपयोग ब्रह्माणी माता मंदिर एवं मंदिर परिसर के विकास कार्यों पर करने का निर्णय लिया गया। समिति ने बताया कि इस राशि से मंदिर परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं, यात्रियों तथा कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी।