जैसलमेर

101 पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में विशेष अभियान चलाकर 101 पौधे लगाए गए।
2 min read
Aug 02, 2018
101 plant planting Resolution of environmental protection
101 पौधे लगाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रामदेवरा. स्थानीय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में विशेष अभियान चलाकर 101 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक अमरसिंह तंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राओं की ओर से 101 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कर उनके तारबंदी व लोहे की जालियां लगाई गई। प्रधानाध्यापक शशिकुमार शर्मा, कृष्ण अवतार जांगिड़, मोटाराम, नाथूसिंह, धन्नालाल, सवाईसिंह, शैतानसिंह, लाभूराम, मुकेशकुमार, जगदीश सुथार, नखताराम, पूसाराम, आंबाराम, पदमाराम, योगेन्द्र, ओमप्रकाश, सुजनाराम, लखाराम सहित उपस्थित ग्रामीणों ने अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुजानसिंह तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बूथ समितियो के सत्यापन व गौरव सुराज यात्रा पर चर्चा
-भाजपा का मोहनगढ मण्डल बूथ सम्मेलन
जैसलमेर. भाजपा मोहनगढ़ मण्डल के बूथस्तरीय सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास के मुख्य आतिथ्य और मण्डल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में किया गया । बैठक में बूथ कमेटियों के सत्यापन व अन्य कार्यक्रमों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष व्यास ने मण्डल में बूथ कमेटियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी 23 अगस्त को जैसलमेर में सीएम की प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा के बारे में चर्चा की गई । उपस्थित सभी पदाधिकारियोंए बूथ कमेटी अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प व्यक्त जताया ।
इस अवसर पर मोहनगढ़ मण्डल प्रभारी व जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रेवंतसिंह सांखला, सुजानसिंह हड्डा, किशनसिंह बोहा, विशाल खत्री, सांवलसिंह देऊंगा, देरावरसिंह खींवसर, सगतसिंह, हनुमानराम विश्नोई, जगन्नाथसिंह, ओंकारराम ओड, भोपालसिंह, मिश्रीसिंह मंधा, घेवरसिंह सोलंकी, सोनाराम बिश्नोई, दुर्गसिंह रावलोत, छगनाराम बेलदार, भीमसिंह लाखा, हाथीसिंह खींवसर, तनेराज ओड, तेजसिंह, सुजानसिंह राजपुरोहित, सोनाराम बिश्नोई, जवाहरनगर, टीकमसिंह बांकलसर, लीलूसिंह, चैनसुख वैष्णव, माधुसिंह सांखला आदि उपस्थित थे ।

Published on:
02 Aug 2018 07:24 pm