रामगढ़ के निकट स्थित गैस तापीय विद्युत गृह की आवासीय कॉलोनी में शनिवार रात एक साथ 13 क्वार्टरों में चोरों ने सेंधमारी की। घटना ने बिजलीघर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इसी आवासीय कॉलोनी में पहले भी दो क्वार्टरों में चोरी की वारदातें हुई थीं जिनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।
रामगढ़ के निकट स्थित गैस तापीय विद्युत गृह की आवासीय कॉलोनी में शनिवार रात एक साथ 13 क्वार्टरों में चोरों ने सेंधमारी की। घटना ने बिजलीघर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इसी आवासीय कॉलोनी में पहले भी दो क्वार्टरों में चोरी की वारदातें हुई थीं जिनका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। बिजलीघर की सुरक्षा बॉर्डर होमगार्ड के जिम्मे है, और इतनी सुरक्षा होने के बावजूद चोरी होना कहीं न कहीं ड्यूटी में लापरवाही को उजागर करता है। बिजलीघर में कार्यरत सहायक अभियंता चेतना गोस्वामी ने पुलिस थाना रामगढ़ में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात वह परिवार सहित अजमेर गई हुई थीं, तभी चोरों ने उनके आवासीय क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। गोस्वामी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि चोरों ने उनके क्वार्टर के साथ-साथ दर्जनभर अन्य क्वार्टरों के भी ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने इस घटना के संबंध में बताया कि जीटीपीपी रामगढ़ की आवासीय कॉलोनी की पीछे की दीवार के ऊपर लगे तार काटकर कुछ लोग अंदर घुसे और सुने क्वार्टरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रथमदृष्टया इस चोरी की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश की जा रही है।
लाठी क्षेत्र के सोढ़ाकोर गांव में गत डेढ़ माह से पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता कूंपसिंह भाटी, देरावरसिंह, इन्द्रसिंह, पूनमसिंह, उमरावसिंह, देवीसिंह, भानभारती, महेशभारती, शौभाग्यसिंह, हिन्दूसिंह, कानसिंह, महिपालसिंह, नेपालसिंह आदि ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व गांव में पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर जलदाय विभाग की ओर से नलकूप खुदवाया गया था। जिससे घरों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी जलापूर्ति होती है। गत डेढ़ माह से नलकूप खराब पड़ा है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। हालांकि गत दिनों ग्रामीणों की ओर से विरोध प्रदर्शन करने पर नलकूप को ठीक कर जलापूर्ति सुचारु की गई थी, लेकिन दो दिन बाद ही नलकूप फिर खराब हो गया। जिसके कारण पुन: पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि यदि नलकूप को ठीक कर जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो उनकी ओर से पुन: आंदोलन किया जाएगा।