14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, पुलिस थाना झिनझिनयाली ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।

2 min read
Google source verification

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, पुलिस थाना झिनझिनयाली ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा के आदेशानुसार और महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर रेवन्तदान के निर्देशन में और वृताधिकारी वृत जैसलमेर रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सुमेरसिंह मय जाब्ता ने सगतसिह पुत्र मानसिंह (57) निवासी लखा को पकड़ा। उसके कब्जे से 03 किलो 215 ग्राम डोडा पोस्त और 212 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया। आरोपी सगतसिह को पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस थाना झिनझिनयाली में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विस्तृत अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। मुल्जिम से मादक पदार्थ के संबंध में आगे की पूछताछ जारी है। कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाधिकारी सुमेरसिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश गोदारा, कांस्टेबल नरपतसिह, महेन्द्रसिंह, नवलसिह, तारी और यतेन्द्रसिह शामिल थे।

एमडीएमए और अफीम जब्त, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जैसलमेर जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इस कड़ी में पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर ने तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए और निर्मित अफीम जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रहलादसिंह पुत्र कमलसिंह को जैसलमेर से गिरफ्तार किया। वह सुमेलनगर, डांगरी पुलिस थाना सांगड़ का निवासी है और वर्तमान में जैसलमेर की आई-90 लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 49.45 ग्राम एमडीएमए और 231.87 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की। इसके अतिरिक्त, मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया।

युवाओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ा, दी जानकारी

जैसलमेर. चांधन स्थित पशुपालन डिप्लोमा संस्थान पशुधन अनुसंधान केंद्र में आकाशवाणी जैसलमेर की ओर से आकाशवाणी@ 90 कार्यक्रम के तहत यूथ आउटरीच इनिशिएटिव का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आकाशवाणी की जानकारी आमजन और युवाओं तक पहुंचाना तथा तकनीकी परिवर्तन को सभी के लिए सुलभ बनाना था। संस्थान प्रधान मनीष कुमार मीणा ने आधुनिक तकनीकी युग में आकाशवाणी की भूमिका पर जोर दिया। आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख रामजी लाल मीणा ने प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए युवाओं से आकाशवाणी से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में क्विज, निबंध और आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आकाशवाणी जैसलमेर के कार्यक्रम अधिशासी अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी के इस दौर में आकाशवाणी ने एआइ आधारित कार्यक्रम, न्यूज ऑन एयर ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी वैश्विक पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने फिल्म संगीत, लोक संगीत, युववानी, मूमल, पणिहारी और किसानवनी जैसे कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उद्घोषक श्यामवीरसिंह ने आकाशवाणी की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मनीषा पुरोहित ने किया।