गाड़ी में सवार 15 जने विद्युत तारों की चपेट में आने से झुलसे
नोख. क्षेत्र के 1109 आरडी पर मंगलवार को एक बोलेरो पिकअप गाड़ी पर सवार लोग विद्युत तारों की चपेट में आने से झुलस गए। जानकारी के अनुसार बीकानेर जिले के चारणवाला गांव में नखतबन्ना के धाम पर दर्शन कर पिकअप में सवार 15 लोग नाचना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान 1109 आरडी पर सडक़ के किनारे कम ऊंचाई पर लगे विद्युत तारों के पास गाड़ी रोकने पर गाड़ी में सवार लोग तारों व करंट की चपेट में आकर झुलस गए। पाली जिलांतर्गत सोजत तहसील के शिवनगर झूंपेलाव निवासी गोविंदराम पुत्र खींयाराम, भूपेन्द्रराम पुत्र मदनलाल, डूंगरराम पुत्र पुखराज, अर्जुनराम पुत्र धन्नाराम, ओमप्रकाश पुत्र जेठाराम झुलसकर घायल हो गए।सूचना मिलने पर नोख थाने के मुख्य आरक्षक दिलीपकुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया।यहां उनका उपचार चल रहा है।दुर्घटना की सूचना मिलने पर जीवनराम विश्रोई, पठानखां, अली हाजीखां, मोहनराम, मींयादाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे तथा घायलों की सहायता की।