जैसलमेर

JAISALMER NEWS- दुकान में आग से हुआ बड़ा नुकसान, मौके पर मच गई…

दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 9:11 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

हनुमान चौराहा क्षेत्र की घटना
जैसलमेर . जैसलमेर के हनुमान चौराहा क्षेत्र में आई एक दुकान में लगी आग से नुकसान हुआ। दुकान में रखे सामान के साथ फर्नीचर, छत, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों आदि को नुकसान पहुंचा है। आसपास के लोगों की तत्परता के कारण आग की जानकारी समय पर मिल गई, अन्यथा नुकसान और ज्यादा हो सकता था। सूचना मिलने पर दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के समय कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया।
धुआं उठता देख हरकत में आए लोग
जानकारी के अनुसार शुक्रवार तडक़े हनुमान चौराहा से गीता आश्रम जाने वाले मार्ग पर स्थित आइसक्रीम और अन्य सामान की दुकान के रोशनदान से धुआं निकलते देख आसपास के लोग हरकत में आ गए। उन्होंने दुकान मालिक के पहुंचने से पहले ही शट्टर के ताले तोड़ आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी तथा दुकानदार व दमकल विभाग को इस बारे में सूचना दी। दमकल की दो गाडिय़ां थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई और उसने आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा अधिकांश फर्नीचर और उसमें रखा सामान जल गया। ऐसे ही दुकान की छत को भी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार दुकान में रखा एक फ्रिज, सीसी टीवी कैमरे की टीवी, इनवर्टर आदि को भी नुकसान पहुंचा।

Published on: