चित्तौड़गढ़

Accident Report: हादसे: 2, मौत: 1 और घायल: 4

• •
Updated: 7 Nov 2016, 9:27 PM IST
accident
accident

पोकरण. अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मावा निवासी मनोज पुत्र नारायण पालीवाल के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार पोकरण-रामदेवरा मार्ग पर गोमट गांव के गड़ीसर तालाब के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से जीप में सवार युवक मनोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पोकरण से रवाना हुई जीप में मनोज रामदेवरा के लिए रवाना हुआ था। किसी वाहन की टक्कर से जीप के गेट के पास बैठा मनोज चपेट में आ गया। जिससे वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो वाहनों की भिड़ंत, चार घायल

पोकरण क्षेत्र के लाठी गांव के पास दो वाहनों की भिड़ंत हो जाने से चार जने घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर जाने वाले मार्ग पर लाठी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार महाराष्ट्र के नासिक निवासी प्रकाश (50) पुत्र बाबूलाल, उनकी पत्नी भारती (45) व चालक पाण्डूरंग (40) पुत्र दशरथ तथा दूसरी कार में सवार गुजरात के आनंद निवासी तोरल पटेल (47) घायल हो गए। उन्हें लाठी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार