जैसलमेर

Accident News: वाहन की टक्कर से एक की मौत, मामला दर्ज

पोकरण कस्बे से चार-पांच किलोमीटर दूर जोधपुर रोड पर बुधवार मध्यरात्रि वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया और मामला भी दर्ज किया। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी भरतसिंह (35) पुत्र भगवानसिंह बुधवार देर रात मोटरसाइकिल से जोधपुर रोड से कस्बे की तरफ आ रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे जोधपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024

पोकरण कस्बे से चार-पांच किलोमीटर दूर जोधपुर रोड पर बुधवार मध्यरात्रि वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया और मामला भी दर्ज किया। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी भरतसिंह (35) पुत्र भगवानसिंह बुधवार देर रात मोटरसाइकिल से जोधपुर रोड से कस्बे की तरफ आ रहा था। इस दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे जोधपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के चचेरे भाई सुमेरसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि भरतसिंह बुधवार की मध्यरात्रि बाद पीरुजी की ढाणी से पोकरण आ रहा था। इस दौरान जोधपुर की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
18 Apr 2024 07:37 pm
Also Read
View All