व्यावसायिक एलपीजी सिलेण्डरों के वितरण में अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के गोदाम को सीज कर दिया।
व्यावसायिक एलपीजी सिलेण्डरों के वितरण में अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के गोदाम को सीज कर दिया।
कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गड़बड़ियों के बाद की गई। जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति की जा रही थी। रिकॉर्ड संधारण, उपभोक्ताओं के विवरण और गेट पास से जुड़े दस्तावेजों में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण टीम में जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीणा, प्रवर्तन अधिकारी मुरारीलाल और प्रवर्तन निरीक्षक खेतेन्द्रसिंह चौधरी शामिल रहे।
जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर गोदाम को मौके पर ही सीज कर दिया गया।.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों का वितरण अब प्रशासन की अनुमति और निगरानी में ही होगा। साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता होने और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति जारी रहने की जानकारी दी गई।