जैसलमेर

एडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

एडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

less than 1 minute read
Jul 22, 2021
एडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

पोकरण. कस्बे के उपखंड अधिकारी कार्यालय में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीणा की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों से विभागवार विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति, क्षेत्र में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों सहित अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोनाकाल के दौरान किए गए बचाव व राहत कार्यों की जानकारी लेते हुए तीसरी लहर की आशंका को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने की बात कही। साथ ही पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून की बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में अतिवृष्टि या बाढ़ के हालातों की आशंका से पूर्व तैयारी रखने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी से विभागवार योजनाओं व प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, विभिन्न योजनाओं व कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता पराग स्वामी, डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता हंसराज मीना, सहायक अभियंता मनीषकुमार, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अजयपालसिंह भाटी, राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी विष्णुकुमार छंगाणी, नायब तहसीलदार प्रेमचंद शेरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
22 Jul 2021 09:16 pm
Also Read
View All