
जैसलमेर. तैराकी प्रशिक्षण में भाग लेते हुए बच्चे।
जैसलमेर. बेरा मार्ग स्थित ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर में बालक और बालिका वर्ग के 60 से अधिक प्रतिभागी तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान 21 जून से शुरू हुए इस शिविर में प्रतिदिन उत्साह, अनुशासन और सीखने की ललक का वातावरण देखने को मिल रहा है। मुख्य प्रशिक्षक दिलीप चूरा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 29 जून तक संचालित होगा।
शिविर में प्रशिक्षक कांता व्यास भी प्रतिभागियों को तैराकी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागी तैराकी की बुनियादी और उन्नत तकनीकों का अभ्यास कर रहे हैं। नियमित प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक क्षमता और जल सुरक्षा संबंधी समझ भी विकसित हो रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए बड़ी संख्या में बच्चे इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक चूरा ने बताया कि शिविर प्रतिभागियों के लिए तैराकी कौशल विकसित करने के साथ स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।
जैसलमेर के व्यस्त मार्ग पर शुक्रवार दिन में अचानक एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गड़ीसर मार्ग पर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर से गड़ीसर की तरफ जा रही कार से अचानक धमाके की आवाज आई और वह तेज गति से सडक़ के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से डिवाइडर का बड़ा हिस्सा टूट गया। कार में दो लोग सवार थे, वे चोटिल हुए। गनीमत यह रही कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, हालांकि दोनों जने अस्पताल नहीं पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सडक़ के किनारे खड़ा करवाया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से मामले के बारे में जानकारी ली और क्षतिग्रस्त कार को थाने ले जाकर खड़ा करवाया। पुलिस के अनुसार जिला चिकित्सालय में दोनों घायल लोग नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक ट्रक रॉन्ग साइड में आकर को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर खड़ी कार व बाइक्स से टकराया था। तब बताया गया था कि ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हुआ था। उस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई थी, लेकिन चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था और बाइक्स ट्रक के पहियों तले कुचल गई थी।
Published on:
26 Jun 2026 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
