जैसलमेर

दुकान पर बेच रहे थे सेना के कपड़े व बैल्ट, किया जब्त

दुकान पर बेच रहे थे सेना के कपड़े व बैल्ट, किया जब्त
less than 1 minute read
Nov 16, 2023
दुकान पर बेच रहे थे सेना के कपड़े व बैल्ट, किया जब्त
दुकान पर बेच रहे थे सेना के कपड़े व बैल्ट, किया जब्त

पोकरण कस्बे में सुरक्षा एजेंसी की ओर से एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए सेना के कपड़े व अन्य सामान जब्त किया गया। गौरतलब है कि कस्बे की कई दुकानों पर सेना की वर्दी के कपड़े व अन्य सामान खुलेआम बिकता है। जिसको लेकर पूर्व में भी मिलिट्री एजेंसी की ओर से कार्रवाई की गई थी, लेकिन अभी तक दुकानों पर सामान विक्रय हो रहा है। इसी के अंतर्गत मिलिट्री एजेंसी की टीम ने गुरुवार को कस्बे में एक दुकान पर दबिश देकर कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। मिलिट्री एजेंसी की टीम ने कस्बे में फोर्ट के पास स्थित एक कपड़े की दुकान पर दबिश दी। यहां दुकानदार दुर्गादास के कब्जे से आर्मी नए पैटर्न ड्रेस के नाहर कंपनी का 139 मीटर, आलोक कंपनी का 50 मीटर, जेसीटी लिमिटेड कंपनी का 61 मीटर व बिना कंपनी का 27 मीटर कपड़ा और नए पैटर्न के 10 बैल्ट बरामद किए। जिन्हें जब्त किया गया। साथ ही आरोपी दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की ओर से मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
16 Nov 2023 08:05 pm