ऐसा लगा शौक कि खरीद रहे संक्रमण का टेटू

एक ही सुई से कई शरीरों पर बनाते है टेटू, संक्रमण की आशंका
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2016, 9:06 PM IST
Tetu Gudvate
Tetu Gudvate

रामदेवरा. बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय मेले के दौरान दर्शनार्थियों के शरीर पर टेटू गुदवाने का शौक से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मेला प्रशासन का अभी तक इस ओर ध्यान नहीं गया है। रामदेवरा मेले में दर्जनों की तादाद में गोदने वाले लोग एक छोटी सी मशीन लेकर लेकर जगह-जगह देखे जा सकते है। यहां हाथ पर नाम, कलाई पर तरह-तरह की डिजाइन गुदवाने का शौक पूरा करते लोगों को देखा जा सकता है।

एक ही सुई से सब के नाम

दो बैटरी के तारों को आपस में जोडक़र चलाई जाने वाली मशीन के आगे पतली सुई लगी होती है। जिसको काले रंग की स्याही में डालकर व्यक्ति के हाथ में चुभाकर नाम लिखा जाता है तथा उसी सुई को अन्य लोगों के बदन में चुभाकर गोदकर आकृति उकेरने का कार्य किया जाता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ जाता है।

Published on: