जैसलमेर

खेत में अरंडी बनी काल, खेलाणा में दस गोवंश की मौत दर्दनाक

गांव की गायें जब खेत के पास से गुजरीं तो उन्होंने अरंडी की पत्तियां और फल खा लिए। कुछ ही समय में गायों की हालत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगीं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते दस गायों ने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

सांकड़ा क्षेत्र के खेलाणा गांव में खेत में खड़ी अरंडी की फसल गोवंश के लिए काल बन गई। निजी किसान के खेत में पड़ी अरंडी खाने से दस गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गायों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और गो-पालकों में भारी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार खेलाणा निवासी जेठुसिंह पुत्र उत्तमसिंह के खेत में कटी हुई अरंडी की फसल लंबे समय से खुले में पड़ी थी।

गांव की गायें जब खेत के पास से गुजरीं तो उन्होंने अरंडी की पत्तियां और फल खा लिए। कुछ ही समय में गायों की हालत बिगड़ने लगी और वे तड़पने लगीं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते दस गायों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शेष गायों को बचाने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में पांच गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में जहरीली फसल को खुले में छोड़ना गंभीर लापरवाही है। अरंडी मवेशियों के लिए अत्यंत घातक होती है, इसके बावजूद खेत मालिक ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। इस घटना से गांव में भय और रोष का माहौल है।

Published on:
08 Feb 2026 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर