
स्वर्णनगरी के कई भागों में अप्रेल की तपती गर्मी के बीच गुरुवार को बिजली कटौती ने जन-जीवन को झकझोर दिया। सोनार दुर्ग सहित शहर के कई भागों में सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अचानक बिजली गुल हुई और शाम पौने पांच बजे तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। करीब 40 डिग्री के पार पहुंचते तापमान में यह व्यवधान लोगों के लिए कोढ़ में खाज जैसी स्थिति के तौर पर देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार जैसलमेर में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती गंभीर चुनौती बनती जा रहा है। सिस्टम को बदलते मौसम और बढ़ती मांग के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। उनके अनुसार गर्मी के चरम दौर से पहले यदि व्यवस्थाओं को मजबूत नहीं किया गया, तो ऐसे हालात बार.बार सामने आ सकते हैं और आमजन की परेशानी और बढ़ेगी।
-दोपहर के समय तापमान 40 डिग्री के आसपास
-कूलर, पंखे और एसी पूरी तरह बंद
-घरों में बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक प्रभावित
-बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा
-दुकानदारों का कामकाज प्रभावित
-पानी की मोटरें बंद, सप्लाई पर असर
-इन्वर्टर और बैटरी भी जवाब देने लगे
-सुबह 10:45 बजे के आसपास बिजली कट
-लगभग 6 घंटे तक सप्लाई प्रभावित
-दोपहर में 40 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज
-पीक आवर में बिजली कटौती का अधिक असर
-गर्मी शुरू होते ही लोड बढ़ता है
-पुराने नेटवर्क पर दबाव बढ़ता है
-मेंटेनेंस की कमी से फॉल्ट की आशंका
-प्री-समर मेंटेनेंस ड्राइव को मजबूत करना
-हाई लोड क्षेत्रों की पहचान कर नेटवर्क अपग्रेड
-बैकअप सप्लाई सिस्टम तैयार रखना
-रियल टाइम फॉल्ट ट्रैकिंग और त्वरित रिस्पॉन्स
सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। करीब 40 डिग्री में घर में रहना मुश्किल हो गया। कूलर व पंखे बंद होने से बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई।
-रमेश कुमार, स्थानीय निवासी
दोपहर के समय बिजली नहीं रहने से पूरा व्यापार ठप हो गया। ग्राहक भी नहीं आए और इलेक्ट्रॉनिक सामान चल नहीं पायाए सीधा नुकसान उठाना पड़ा।
-पवन सोनी, स्थानीय निवासी
बिजली कटने से विद्युत संचालित उपकरण नहीं चल पाए। गर्मी में घर का काम संभालना बेहद मुश्किल हो गया। प्रतिकूल मौसम में ऐसी समस्या चिंता बढ़ा रही है।
-अरुणादेवी, गृहिणी
डिस्कॉम के सहायता अभियंता के विनोद तंवर के अनुसार शिव मार्ग क्षेत्र में विद्युत लाइनों में तकनीकी फॉल्ट सामने आया, जिसे दुरुस्त करने के बाद विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई
Published on:
16 Apr 2026 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
