जैसलमेर

jaisalmer:  तनोट माता के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने से पहले बीएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 9:00 PM IST
jaislmer news
जैसलमेर. सरहदी जिले के तनोट माता मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

जैसलमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैसलमेर दौरे के दौरान भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर धार्मिक वातावरण के बीच पूजा की परंपरागत रस्में निभाई गईं। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी, बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के आईजी डॉ. विकास पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, चुनाव रणनीति पर चर्चा

जैसलमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने जैसलमेर दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी की भागीदारी और तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र संगठन है जो सामान्य कार्यकर्ता को आगे बढ़ाता है, महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताया और एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शर्मा ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में जैसलमेर जिले के लिए लगभग 3 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने राजस्थान में विकास की निरंतरता बनाए रखने और भविष्य में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लक्ष्य पर जोर दिया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती तनोट माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला जवानों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। इस अवसर पर खेल एवं उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, राजेंद्र गहलोत, किसान बोर्ड के चेयरमैन सीआर चौधरी, संभाग सह प्रभारी चंपालाल गेडर, प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी, विधायक छोटू सिंह भाटी, पंचायत चुनाव प्रभारी दीप सिंह धनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, नगर परिषद सभापति विजय डांगरा, शैतान सिंह राठौड़, जितेन्द्र सिंह भाटी और बाल भारती सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री इसके बाद जयपुर रवाना हुए।

Updated on:
11 Nov 2026, 9:00 PM IST
Published on: